मुसाफिरखाना: खुदाई मे निकला पीतल का गोला
August 18, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। कोतवाली मुसाफिरखाना अंतर्गत ग्राम बनौली में टैंक की खुदाई करते समय उसके अंदर से पीतल के गोला बरामद हुए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के कोतवाली मुसाफिरखाना अंतर्गत ग्राम बनौली मैं टैंक की खुदाई करते समय दो दर्जन से अधिक पीतल का गोला बरामद हुआ है पुलिस को सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह मैं फोर्स तथा उप जिला अधिकारी मुसाफिरखाना नितेश राज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा वहां पर मिले गोला को अपने कब्जे में लिया तथा उसे स्थान को सील कर दिया आगे की कार्रवाई जारी है।
