Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नूरपुर में मजबूत होती रजत त्यागी ‘राजा भैया’ की दावेदारी, क्षेत्र में पूरी मजबूती से सक्रिय


सिसौना पंचायत में उमड़ा जनसैलाब, त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने किया बड़ा ऐलान - सपा से टिकट मिलने पर 21 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा

बिजनौर/नूरपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच नूरपुर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में रजत त्यागी ‘राजा भैया’ इन दिनों क्षेत्र में पूरी मजबूती और सक्रियता के साथ अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हुए हैं। गांव-गांव संपर्क, समाज के लोगों से संवाद और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के चलते रजत त्यागी की दावेदारी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

सिसौना में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित पंचायत में बड़ी संख्या में समाज के लोग और क्षेत्रवासी पहुंचे। पंचायत में उमड़ी भीड़ ने आयोजन को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने समाज की राजनीतिक भागीदारी और सम्मान को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।

मांगेराम त्यागी ने कहा कि समाज किसी भी राजनीतिक दल का बंधुआ मजदूर नहीं है। समाज उसी राजनीतिक दल और प्रत्याशी के साथ खड़ा होगा, जो समाज के सम्मान, अधिकार और हितों की बात करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाज अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास कराने का काम करेगा और समाज की अनदेखी करने वाली राजनीतिक पार्टियों को इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

रजत त्यागी के समर्थन में बड़ा ऐलान

कार्यक्रम के दौरान मांगेराम त्यागी ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी की ओर से रजत त्यागी ‘राजा भैया’ को नूरपुर विधानसभा से टिकट दिया जाता है तो त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की ओर से 21 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

रजत त्यागी ‘राजा भैया’ की क्षेत्र में लगातार बढ़ती सक्रियता को देखते हुए उनकी दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है। वह लंबे समय से क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंच बनाते हुए विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सहज व्यवहार शैली, लोगों से सीधे संवाद और युवाओं के बीच सक्रियता को उनके समर्थक उनकी सबसे बड़ी ताकत बता रहे हैं।

पूरी मजबूती से चुनावी मैदान में सक्रिय राजा भैया

रजत त्यागी ‘राजा भैया’ इन दिनों नूरपुर क्षेत्र में पूरी मजबूती के साथ सक्रिय नजर आ रहे हैं। वह लगातार क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। गांव-गांव संपर्क के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी ने क्षेत्र में उनकी पहचान को और मजबूत किया है।

समर्थकों का कहना है कि रजत त्यागी सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देने वाले नेता नहीं, बल्कि लगातार लोगों के बीच रहने और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को समझने वाले युवा चेहरे के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। यही वजह है कि युवाओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों में भी उनके प्रति समर्थन का माहौल दिखाई दे रहा है।

समाज की एकजुटता पर जोर

पंचायत में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाज अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर गंभीर निर्णय लेगा। वक्ताओं ने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकजुटता में है और आने वाले चुनाव में इस एकजुटता का प्रभाव दिखाई देगा।

कार्यक्रम में सीमा त्यागी को बिजनौर की महिला जिलाध्यक्ष तथा अरविंद त्यागी को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा भी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

सभा का संचालन शेखर त्यागी ने किया। कार्यक्रम में कुणाल त्यागी, दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रत्याशी मोनू त्यागी, नगर मंत्री भाजपा मेरठ, ज्ञानेश त्यागी, यूनियन जिलाध्यक्ष हापुड़ रविंद्र त्यागी, पवनिश त्यागी, सूरज भारद्वाज, अनिल त्यागी, दिनेश प्रधान, अखिलेश त्यागी, प्रशांत त्यागी, अनिकेत भारद्वाज, अतुल त्यागी, कृष्ण त्यागी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

विधायक बनकर भी सेवक की तरह करूंगा क्षेत्र की सेवा: रजत त्यागी

कार्यक्रम के दौरान रजत त्यागी ‘राजा भैया’ ने कहा कि यदि जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया और वह विधायक चुने गए तो वह विधायक बनने के बाद भी क्षेत्र की जनता के बीच एक सेवक के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करना है।

रजत त्यागी की लगातार बढ़ती सक्रियता और क्षेत्र में लोगों के बीच उनकी मजबूत होती पकड़ को देखते हुए आने वाले दिनों में नूरपुर की राजनीति में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण होने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |