संग्रामपुर: चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है राजकीय पशु चिकित्सालय
August 10, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर में चिकित्सा की कमी के कारण पशुपालकों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में बदहाल पशु चिकित्सा व्यवस्था संग्रामपुर क्षेत्र के लगभग 22 हजार पशुओं के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है। राजकीय पशु चिकित्सालय में समय पर योग्य चिकित्सक की अनुपलब्धता, सरकारी दवाओं और जांच सुविधाओं की कमी तथा महंगी निजी सेवाओं के कारण पशुओं को समय पर इलाज न मिलने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिले के प्रतापगढ़ सीमा पर स्थित ब्लॉक संग्रामपुर की मात्र एक पशु अस्पताल संग्रामपुर में कोई भी पशु चिकित्सक मौजूद नहीं रहता है। पशु अस्पताल पर पैरवेट भी काम से बहिष्कार कर चुके हैं जिसके कारण स्वयं अस्पताल बीमार पड़ी रहती है। सरकारी अस्पताल में जीवन रक्षक टीके कृमि नाशक और बुनियादी दवाएं पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलती है। जिसके कारण पशुपालकों के पशु बीमार होने के बाद दम तोड़ देते हैं। पशुपालकों का कहना है कि यहां पर नियमित अनुभवी पशु डॉक्टर होना चाहिए जिससे हम अपने गाय भैंसों का अच्छा इलाज कर सके उनका कहना है कि जीवन रक्षक दवाएं गला घोटू मुंह पका और खुरपका का टीका नहीं लगाया गया है। जिसके कारण निजी चिकित्सा सेवा लेना पड़ता है जो बहुत महंगी पड़ती है। जानकारी ली गई तो पता चला कि यहां पर डॉक्टर बृजेश मिश्रा तैनात है लेकिन चार जगह तैनाती होने के कारण सप्ताह में एक ही दिन समय दे पाते हैं जो बीमार पशु देखने के बजाय कागजी कार्रवाई में लग जाते हैं।
