अमेठीः संग्रामपुर की बहू महिला कांस्टेबल का शव पहुंचा बनवीरपुर
August 30, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले की थाना संग्रामपुर क्षेत्र के बनवीरपुर निवासी व पुलिस कांस्टेबल नगेन्द्र वर्मा की मृतक पत्नी व महिला पुलिस कांस्टेबल केसरी वर्मा का शव बीती रात गांव पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही हाहाकार मच गया।परिजन जोर -जोर से रो रहे थे काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।आज सुबह गंगा नदी के तट श्रृंगवेरपुर में शव का अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।केसरी वर्मा अपने पति नगेन्द्र के साथ बस्ती जिले के थाना लालगंज में तैनात थी कुछ दिन पहले मृतक केसरी वर्मा अपने माइके प्रतापगढ़ आई थी कहीं रोड एक्सीडेंट में घायल हो गयी थी लेकिन छुट्टी पूरी होने पर वह बस्ती चली गई लेकिन घाव ठीक न हुआ था और केसरी को तकलीफ रहती थी ।केसरी मेडिकल के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्ती छुट्टी लेने गयी लेकिन छुट्टी नहीं मिली इसी बीच अधिक तबियत बिगड़ गई और केसरी की मृत्यु हो गई।केसरी 2020 बैच की महिला सिपाही थी।केसरी के पति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्ती पर तैनात दो कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि इनकी लपरवाही के चलते मेरी पत्नी की मौत हुई है। फिलहाल मृतक सिपाही केसरी वर्मा का शव शनिवार सायं थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ससुराल बनवीर पुर लाया गया जिनका आज अंतिम संस्कार किया गया।
