Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: अधर में ग्रामीण छात्रों का भविष्य, आंदोलन की चेतावनी


जायस/अमेठी। बहादुरपुर ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, उड़वा में मुख्य विषयों के अध्यापकों की अन्य विद्यालयों में संबद्धता (अटैचमेंट) को लेकर अभिभावकों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या की शिकायत कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं उच्चाधिकारियों से की गई, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।अभिभावकों के अनुसार विद्यालय से गणित, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान सहित कई प्रमुख विषयों के अध्यापकों को अन्य विद्यालयों में संबद्ध कर दिया गया है। परिणामस्वरूप नियमित कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं और विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। इसका प्रत्यक्ष असर इस वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणाम पर भी देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं असफल हो गए।अभिभावकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की उदासीनता समझ से परे है। यदि समय रहते अध्यापकों को उनके मूल विद्यालय में वापस नहीं भेजा गया तो आगामी बोर्ड परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा।अभिभावकों ने जिलाधिकारी अमेठी से मांग की है कि सभी संबद्ध अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से उनके मूल विद्यालय में वापस भेजने के निर्देश दिए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो समस्त अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी। अभिभावक संत प्रसाद मौर्य, अविनेश वर्मा, संतोष यादव, साहबदीन मौर्य, परीदीन पासी, जसवंत सिंह, संतोष मौर्य, राम प्रकाश आदि अनेकों अभिभावकों ने आवाज उठाई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |