मुसाफिरखाना: डॉ0 अजय पासी के समर्थन में कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान पर जोर
August 31, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। विधानसभा क्षेत्र में डॉ. अजय पासी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राम उदित यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष एवं डॉ. अजय पासी के पिता श्रीपाल पासी तथा युवाओं में लोकप्रिय ट्रेंडिंग स्टार अवधी गायक संजय यदुवंशी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने डॉ. अजय पासी के समर्थन में नारे लगाए और क्षेत्र में बदलाव एवं विकास को लेकर अपनी बात रखी। उनके समर्थकों का कहना है कि डॉ. अजय पासी कोरोना काल के कठिन दौर में जब कोई घर से भी नही निकल रहा था तब डॉ. साहब ने युद्ध स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे आए थे और जरूरतमंदों तक चिकित्सा खाद्यान्य एवं अन्य आवश्यक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया था। समर्थकों के मुताबिक कोरोना काल के बाद भी उनका क्षेत्र में जनसंपर्क और लोगों की मदद का सिलसिला लगातार जारी है। डॉ. अजय पासी के पिता श्रीपाल पासी भी क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और करीब 40 वर्षों से ग्राम प्रधान के रूप में क्षेत्र के लोगों से जुड़े हुए हैं। अवधी गायक संजय यदुवंशी ने भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति के माध्यम से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया। विधानसभा क्षेत्र के पिछले चुनावी समीकरणों की चर्चा करते हुए समर्थकों ने कहा कि कांग्रेस से प्रत्याशी रहे विजय पासी इससे पहले दो बार विधानसभा चुनाव में पराजित हो चुके हैं, जबकि राधेश्याम और विमलेश सरोज भी एक-एक बार चुनाव हार चुकी हैं। समर्थकों का दावा है कि पिछले चुनावों के इन परिणामों के बाद इस बार क्षेत्र में नए राजनीतिक विकल्प को लेकर चर्चा तेज हुई है। साथ ही उनका कहना है कि कई पुराने दावेदारों के सामने अपने राजनीतिक प्रभाव और बूथ स्तर के संगठन को मजबूत रखने की चुनौती भी बनी हुई है। वहीं डॉ. अजय पासी की लगातार क्षेत्र में सक्रियता, जनसंपर्क और लोगों की मदद को उनके समर्थक उनकी बढ़ती लोकप्रियता से जोड़कर देख रहे हैं। और जगदीशपुर विधानसभा से प्रबल दावेदार के रूप में दिख रहे है।
