Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को भिजवाए गिफ्ट


योग गुरु बाबा रामदेव ने रक्षाबंधन पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत को बहन बताते हुए उनके साथ सभी मतभेदों को खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैं उन्हें मिठाई, उपहार और राखी भेज रहा हूं, ताकि विवाद का अंत संवाद से हो. बाबा रामदेव के इस बयान से कंगना रनौत भी खुश हुईं.

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए एक नोट में लिखा, ‘त्योहार का दिन होता है सब भूल-चूक माफ करने के लिए. मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं बल्कि संवाद होना चाहिए. आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनों स्वीकार करती हूं. बहुत-बहुत धन्यवाद, ईश्वर आपको लंबी आयु दे.’ कंगना रनौत ने आगे कहा कि त्योहार पुरानी बातों को भुलाकर माफ करने के लिए होते हैं.

बाबा रामदेव ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हम बहन कंगना रनौत को यह गिफ्ट और यह मिठाई पोस्ट द्वारा भेज दे रहे हैं. किसी भी कारण से नफरत देश में नहीं होनी चाहिए. इसलिए सब बैर खत्म करें. पिछले दिनों सवाल उठा कि क्या हमारा बहन कंगना रनौत के साथ विवाद तो नहीं हो गया है?

बता दें कि योग गुरु और बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच विवाद तब शुरू हुआ था, जब बाबा रामदेव ने कंगना रनौत के गटर जेनरेशन वाले बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी. बाबा रामदेव ने तब कंगना के बयान को उनके बिगड़े हुए दिमाग की उपज करार दिया था इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने उनके अतीत पर भी सवाल उठाए थे.

तब बाबा रामदेव के बयान से आहत कंगना ने भी उन्हें तीखा जवाब दिया था. उन्होंने बाबा रामदेव के पुराने विवाद खोलते हुए उन्हें कैरेक्टर का पाठ न पढ़ाने की नसीहत दी थी. कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को लेकर पोस्ट करते हुए कहा था कि बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने न देखें. कोई भी सिर्फ अफवाहों और गपशप के आधार पर ही अंदाजा लगा सकता है. कम से कम मुझे तो कभी झूठे या फर्जी दावों के लिए सुप्रीम कोर्ट से फटकार नहीं पड़ी है.’

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |