Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

हर संभव मदद के लिए तैयार भारत, हालात पर नजर-कीर्तिवर्धन सिंह


केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने गोंडा में नेपाल बाढ़ त्रासदी को लेकर कहा कि नेपाल में आई त्रासदी में 579 लोगों की मौत की सूचना है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार सामग्री भेज रही है. उन्होंने बताया कि जिस दिन ये बहुत ही दुखदायी घटना हुई थी, उसी दिन हमारा जो वहां मिशन है, उन्होंने तत्काल एक 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू कर दी और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया.

उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर के जरिए हम लोग वॉच कर रहे हैं कि कहां क्या है और कहां किस चीज की जरूरत है. खासकर जो हमारे भारतीय नागरिक वहां फंसे हुए हैं उनकी भी खोज-खबर हम लोगों को मिलती रहे. उन्होंने आगे कहा कि आप देख ही रहे हैं कि हमारे देश ने कई बार हवाई जहाज से, स्पेशल हवाई जहाज से मेडिकल हेल्प भी और हर तरह का संभव राशन वगैरह भी सब भिजवाया है और हम लोग भिजवा रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे वहां की सरकार बताएगी, वैसे-वैसे हम लोग उनकी हर यथासंभव सहायता करेंगे. हर जरूरी कोऑपरेशन करेंगे. चीन के अलर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी फोर्स बॉर्डर इलाके पर तैनात हैं, इसीलिए कि कहीं कुछ ऐसा अगर होता है तो वहां तुरंत एक्शन होगा. उन्होंने आगे कहा कि अब इस पर हम लोग वॉच रख रहे हैं कि कहीं भी कुछ अगर ऐसा होता है तो तुरंत हम लोग उस पर एक्शन लेंगे.

उन्होंने बताया कि अगर गांवों से लोगों को एवेक्यूएट कराना पड़ा जो या कुछ भी करना हो, हम लोग वो सभी जरूरी कदम उठाएंगे. इस पर वॉच रखी जाएगी. नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के इसी साल भारत दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि देखिए ये चीजें अभी प्रिलिमिनरी स्टेज पर हैं, जैसे-जैसे इस पर और क्लेरिटी आएगी आप लोगों को पता चल जाएगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |