गौरीगंज/अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदेश के लगभग 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को बड़ी सौगात दी गई है। मुख्यमंत्रीय योगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि करते हुए इसे 90 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की घोषणा की। ऐसे मे कोटेदार संद्य के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व मे जिलाधिकारी संजय चैहान के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार पत्र सौपा। इस अवसर कोटेदारों ने आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हित में लिया गया यह निर्णय सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में भी कोटेदारों की समस्याओं और मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेती रहेगी। इस अवसर पर कोटेदारों ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में उचित दर विक्रेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में लाभांश में वृद्धि से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं जारी रख सकेंगे। जिलाधिकारी ने कोटेदारों की बात सुनी और सरकार की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं सुचारु रूप से पहुंचाने पर जोर दिया। कोटेदारों ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर कोटेदार संद्य के कार्यकारणी जिला अध्यक्ष सुभाश चंद्र तिवारी, राजेन्द्र मिश्रा, सहित कई कोटेदार मौजूद रहे।