Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: ई-ऑफिस प्रणाली से कलेक्ट्रेट की कार्यप्रणाली हुई डिजिटल, फाइल निस्तारण में आएगी तेजी।

सोनभद्र, 27 अगस्त 2026। जनपद सोनभद्र में प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली को पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया है। अब सभी पत्रावलियों एवं शासकीय पत्रों का संचालन डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, जिससे फाइलों की ट्रैकिंग आसान होने के साथ उनके निस्तारण में भी तेजी आएगी।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि विगत एक सप्ताह से वह स्वयं डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से ई-ऑफिस पर पत्रावलियों का निस्तारण कर रहे हैं। इस दौरान 200 से अधिक फाइलों पर डिजिटल माध्यम से कार्यवाही की जा चुकी है। नई व्यवस्था के तहत किसी भी फाइल की वर्तमान स्थिति एक क्लिक पर ज्ञात की जा सकेगी, जिससे कार्यों की निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से महत्वपूर्ण अभिलेखों का सुरक्षित संरक्षण संभव होगा तथा कार्यालयी कार्यों में अनावश्यक विलंब समाप्त होगा। उन्होंने जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों से अपील की है कि पत्रावलियों एवं शासकीय पत्रों का प्रेषण ई-ऑफिस के माध्यम से ही सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों से ई-ऑफिस के माध्यम से पत्रों एवं पत्रावलियों का प्रेषण शुरू हो चुका है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनेगी तथा आमजन से जुड़े मामलों के निस्तारण में भी तेजी आएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |