Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः घर पहुंचे बिना ही रद्द कर दी गैस रिफिल बुकिंग, उपभोक्ता ने उठाए सवाल खाली सिलेंडर न होने का बताया कारण


पूरनपुर। पूरनपुर गैस सर्विस की कार्यप्रणाली पर शेरपुर कलां निवासी उपभोक्ता जमील खान ने सवाल उठाए हैं उनका आरोप है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग होने के बाद 947.50 रुपये का इनवॉइस और डिलीवरी से संबंधित डीएसी कोड मोबाइल पर प्राप्त हुआ, लेकिन कई दिन इंतजार के बावजूद सिलेंडर घर नहीं पहुंचा बाद में बुकिंग को निरस्त किए जाने का संदेश मोबाइल पर भेज दिया गया जमील खान के मुताबिक शेरपुर कलां की गैस एजेंसी बंद होने के बाद कुछ उपभोक्ताओं के कनेक्शन पूरनपुर गैस सर्विस से जोड़ दिए गए थे इसी क्रम में उन्होंने इंडेन गैस रिफिल की बुकिंग कराई थी उनका कहना है कि जब कोई डिलीवरी कर्मचारी सिलेंडर लेकर उनके घर पहुंचा ही नहीं और न ही खाली सिलेंडर के संबंध में उनसे संपर्क किया गया, तो खाली सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने की रिपोर्ट किस आधार पर दर्ज कर बुकिंग रद्द की गई उपभोक्ता ने बुकिंग, इनवॉइस और मोबाइल पर मिले संदेश समेत डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित होने का दावा करते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर एजेंसी की जिम्मेदारी तय कराने की बात कही है वहीं, मामले में गैस एजेंसी का पक्ष सामने नहीं आ सका है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |