Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बदायूं में हाईटेंशन लाइन से टकराया कांवड़ियों का डीजे, करंट लगने से 7 बच्चे झुलसे


उत्तर प्रदेश के बदायूं में कांवड़ियों का डीजे हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे डीजे और ट्रैक्टर ट्रॉली में करंट दौड़ गया और कई इसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। कांवड़िए कछला गंगा घाट जल लेने के लिए जा रहे थे। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे लगाया था और डांस करते हुए गांव से निकल रहे थे। इसी दौरान इन लोगों के साथ हादसा हो गया।

डीजे का लाउडस्पीकर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आते ही ट्रॉली में करंट दौड़ गया और तेज धमाके के साथ लपटें उठने लगीं। वायरल वीडियो में कुछ लोग और बच्चे जमीन पर गिरते नजर आ रहे हैं। हादसे में एक युवक की मौत और सात बच्चे झुलस गए। पुलिस का दावा है कि युवक की मौत जनरेटर के करंट से हुई है।

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गौरामई में कछला गंगा घाट पर जल लेने के लिए जाने से पहले कांवड़ियों के साथ गांव के कुछ बच्चे भी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगे डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगे लाउडस्पीकर का संपर्क हाईटेंशन लाइन से हो गया, जिससे ट्रॉली में करंट दौड़ गया और आग की लपटें उठने लगीं। डांस का वीडियो बना रहे किसी व्यक्ति के मोबाइल में हादसे का यह दृश्य कैद हो गया। वीडियो में करंट लगने के बाद ट्रॉली से लपटें उठती और लोग जमीन पर गिरते दिखाई दे रहे हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

करंट की चपेट में आने से गांव निवासी रोहित कुमार सहित 7 अन्य बच्चे झुलस गए। हादसे में रोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि झुलसे सात बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सिटी एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि कादरचौक थाना क्षेत्र के गौरामई गांव में डीजे के जनरेटर में करंट आने से कुछ लोग झुलस गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बच्चों की हालत ठीक है। हादसे में एक युवक की मौत हुई है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |