संग्रामपुर: अम्बपुर में जुए की महफिल पर संग्रामपुर पुलिस का शिकंजा, 6 जुआरी गिरफ्तार
August 10, 2026
संग्रामपुर /अमेठी। थाना संग्रामपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम अम्बपुर में जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार थाना संग्रामपुर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम अम्बपुर में कुछ लोग एक स्थान पर एकत्र होकर खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 6 लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री और नकदी बरामद करने का भी दावा किया है। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से गांव में जुए के अड्डों पर सक्रिय लोगों के बीच खलबली मच गई। थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस द्वारा संदिग्ध स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से एक ओर जहां जुआ खेलने वालों में भय का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भरोसा भी बढ़ा है। अब देखने वाली बात होगी कि अम्वरपुर में हुई इस कार्रवाई के बाद जुए के अवैध कारोबार पर कितना असर पड़ता है और क्या पुलिस ऐसे अड्डों के संचालकों तक भी पहुंच पाती है। फिलहाल 6 जुआरियों की गिरफ्तारी को संग्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
