Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, बांसडीह रोड पुलिस ने वापस कराए 40 हजार रुपये


फर्जी तरीके से खाते से निकाली गई रकम को साइबर टीम ने कराया होल्ड, न्यायालय के आदेश पर पीड़ित के खाते में लौटाई गई पूरी धनराशि


बलिया। साइबर ठगी के शिकार एक युवक को बांसडीह रोड पुलिस की सक्रियता से बड़ी राहत मिली है। थाना क्षेत्र के टकरसन निवासी शिव प्रकाश यादव के खाते से फर्जी तरीके से निकाले गए 40 हजार रुपये को साइबर हेल्प डेस्क की तत्पर कार्रवाई के बाद होल्ड कराया गया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर ठगी की पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

टकरसन निवासी शिव प्रकाश यादव पुत्र जगदीश यादव ने थाना बांसडीह रोड में शिकायत दर्ज कराई थी कि गत 3 मई 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से फर्जी तरीके से 40 हजार रुपये स्थानांतरित कर लिए थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण एवं नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने फ्रॉड की गई धनराशि को फिनो पेमेंट्स बैंक में होल्ड कराया।

इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तथा माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ठगी की गई पूरी 40 हजार रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दी गई।

पीड़ित शिव प्रकाश यादव ने अपनी रकम वापस मिलने पर बलिया पुलिस और थाना बांसडीह रोड पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

इस कार्रवाई में थाना बांसडीह रोड के थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर वीरकर कुमार, कांस्टेबल अनुज प्रताप सिंह तथा महिला कांस्टेबल कीर्ती देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी की किसी भी घटना की जानकारी मिलते ही बिना देरी किए पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क को सूचित करें, ताकि समय रहते धनराशि को होल्ड कराकर पीड़ित को राहत दिलाई जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |