Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः शिक्षकों को 15 दिवस विशेष अवकाश देने की मांग! टीएससीटी ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को सौंपा ज्ञापन


बलिया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर टीचर सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की जिला इकाई ने रविवार को राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए लागू कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था के लिए आभार जताते हुए इसे रिटायरमेंट के बाद भी जारी रखने की मांग की गई। साथ ही शिक्षकों को पूरे वर्ष में मिलने वाले 14 आकस्मिक अवकाश को वर्तमान सामाजिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों में अपर्याप्त बताते हुए 15 दिवस का विशेष अवकाश दिए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

टीएससीटी पदाधिकारियों ने कहा कि परिवार अथवा निकट संबंधियों की मृत्यु, माता-पिता के अस्वस्थ होने, संतान के जन्म, स्वयं के विवाह सहित कई परिस्थितियों में शिक्षकों को पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में कठिनाई होती है।

सांसद ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें उचित माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

इस दौरान जिला संयोजक सतीश सिंह, चन्द्रशेखर पासवान, संजय कन्नौजिया, लालजी यादव, विजय राय, सूर्यप्रकाश यादव, आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |