Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: आधी रात एक्सप्रेसवे पर मची अफरा-तफरी, बस-ट्रक भिड़ंत में 27 घायल


टक्कर के बाद पलटा ट्रक, छह यात्रियों को गंभीर हालत में तिलोई मेडिकल कॉलेज भेजा गया


शुकुलबाजार/अमेठी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार की देर रात यात्रियों से भरी रोडवेज बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 56.7 के पास आजमगढ़ से लखनऊ जा रही बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर लगते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक समेत 27 लोग घायल हुए।

सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बाजार शुकुल पहुंचाया। चिकित्सकों ने छह गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

यात्रियों के अनुसार बस में करीब 50 लोग सवार थे और अधिकांश यात्री नींद में थे। चालक को झपकी आने की बात भी सामने आई है। हादसे में घायल आफरीन बानो की रविवार सुबह सऊदी अरब के लिए उड़ान थी, जिससे वह काफी परेशान रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |