लखनऊ। मोहनलालगंज थाना पुलिस ने लूट के एक मामले में वांछित चल रहे 17 वर्षीय बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 7 अप्रैल 2026 को हेमन्त कुमार सोनी निवासी वृन्दावन योजना, थाना पीजीआई ने मोहनलालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर, मोबाइल फोन और गले की चेन छीन ली गई थी।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले ही कई आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। वहीं घटना में वांछित बाल अपचारी की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा तकनीकी, मैनुअल और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद ली जा रही थी।
इसी क्रम में 30 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने 17 वर्षीय बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। पुलिस टीम द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज राम बाबू सिंह के नेतृत्व में थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम द्वारा की गई।
