Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः ब्रह्माकुमारी संस्थान ने कारागार में आयोजित किया रक्षासूत्र एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम! 300 बंदियों ने लिया आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प


प्रतापगढ़। कारागार में बंदियों को नशे की लत से दूर रखने और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी संस्थान प्रतापगढ़ की ओर से रक्षासूत्र एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रतिनिधियों ने बंदियों को आजीवन नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई। ब्रह्माकुमारी संस्थान की हेमा, संजीवनी, सीमा, राकेश एवं रितुल विश्वकर्मा ने बंदियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ, संयमित एवं सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से बंदियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें नशामुक्त जीवन का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर 300 पुरुष बंदियों ने उत्साहपूर्वक रक्षासूत्र बंधवाया और आजीवन नशामुक्त रहने की शपथ ली। जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अवसर पर वीरेन्द्र कुमार वर्मा जेलर, शारदा देवी तथा कमलेश कुमार डिप्टी जेलर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |