Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बल्ले से फ्लॉप, गेंद से छाए वैभव सूर्यवंशी, एक ओवर में झटके 2 विकेट


वैभव सूर्यवंशी को आमतौर पर उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में इस युवा खिलाड़ी ने गेंद से भी अपनी काबिलियत दिखा दी. ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में दो विकेट लेकर सभी का ध्यान खींच लिया. बेंगलुरु में खेले जा रहे मुकाबले में वैभव ने 27वें ओवर में गेंद अपने हाथ में ली.

बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हुए वैभव ने ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह को पवेलियन भेजा. लिंगदोह 40 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में दो चौके और एक छक्का शामिल था. इसके बाद वैभव ने उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर इमलीवाती लेमटूर को भी अपना शिकार बना लिया. लेमटूर केवल 4 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह महज चार गेंदों के अंतर में वैभव ने दो विकेट अपने नाम कर लिए.

वैभव का गेंदबाजी प्रदर्शन यहीं खत्म नहीं हुआ. उन्होंने अपने स्पेल में कुल 3 ओवर डाले और सिर्फ 11 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए. खास बात यह रही कि 15 साल के इस खिलाड़ी ने ऐसे समय पर गेंद से योगदान दिया, जब नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम लगातार दबाव में थी. नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी बेहद खराब रही और पूरी टीम केवल 111 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके बाद नॉर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन खेलना पड़ा.

हालांकि, वैभव के लिए यह मुकाबला बल्ले से उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. ईस्ट जोन की पहली पारी में वह केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और दो चौके लगाए. बल्लेबाजी में जल्दी आउट होने के बाद वैभव ने गेंद से इसकी भरपाई कर दी. उनकी दो विकेट वाली पारी ने दिखाया कि वह सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित खिलाड़ी नहीं हैं.

फॉलोऑन के बाद भी नॉर्थ ईस्ट जोन की मुश्किलें कम नहीं हुईं. टीम ने दूसरी पारी में 102 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने 8 विकेट गंवा दिए थे. इसी दौरान वैभव ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव और बढ़ा दिया. नॉर्थ ईस्ट जोन को इस मुकाबले में पारी और 210 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |