बता दें, हाल ही में 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान कहते हुए नजर आ रहे हैं, 'मैं सोच रहा हूं कि इस बार घरवालों के साथ साथ एक वरदान फैंस का भी बनता है. तो इस बार फिर होगा फैंस का फैसला. इनमें से किसको मिलेगा बिग बॉस में जाने का वरदान.. ये आप तय करेंगे.' सलमान खान ने आगे बताया कि आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकते हैं.
सलमान खान ने जिन कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील किए हैं, उसमें 'बिग बॉस 20' की पहली कंटेस्टेंट रिया अहीर हैं. वहीं दूसरी कंटेस्टेंट एक्ट्रेस लव गिल हैं, हालांकि, रिया और लव में से किसी एक को ही शो में एंट्री मिलेगी. दोनों में से जिसे भी फैंस के सबसे ज्यादा वोट्स मिलेंगे वो शो का हिस्सा बन सकता है.
