Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संगठन सृजन अभियान में सांसद ने भरा जोश


अमेठी।  संगठन सृजन अभियान को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में माननीय सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी वरुण चैधरी, कलाकार अध्यक्ष सहित वरिष्ठ न्याय पंचायत अध्यक्षों ने सहभागिता की। बैठक में संगठन सृजन अभियान की आगामी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और न्याय पंचायत स्तर पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आपसी समन्वय और जनता से मजबूत संवाद पर निर्भर करती है। इस दौरान अमेठी और गांधी परिवार के दशकों पुराने रिश्ते का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अमेठी और गांधी परिवार का संबंध महज राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि विश्वास, आत्मीयता और सेवा का रिश्ता रहा है। इसी मजबूत विरासत और जनविश्वास को आगे बढ़ाते हुए संगठन सृजन अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय सचिव प्रभारी वरुण चैधरी ने अभियान को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने की बात कही। वरिष्ठ न्याय पंचायत अध्यक्षों ने भी अपने सुझाव रखे और अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |