Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

13 अगस्त को लाल किला जाना हो तो सावधान! दिल्ली में सुबह 4 से 10 बजे तक ये रास्ते बंद, महा-जाम का अलर्ट


दिल्ली के लाल किले में 13 अगस्त यानी गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल होगी, जिसके चलते दिल्ली के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान कई प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी और वाणिज्यिक वाहनों वह बसों का मार्ग बदला जाएगा। ट्रैफिक एडवाइजरी में यह जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को की जाएगी। लाल किले के आसपास सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट के मद्देनजर ये पाबंदियां लगाई गई हैं।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार-
  • 13 अगस्त को सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले के आसपास की सड़कें सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगी। इन मार्गों पर केवल वैध 'रिहर्सल' लेबल लगे वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।
  • प्रभावित सड़कों में दिल्ली गेट से चट्टा रेल चौक तक नेताजी सुभाष मार्ग, जीपीओ दिल्ली से चट्टा रेल चौक तक लोथियन रोड, एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक एसपी मुखर्जी मार्ग, फाउंटेन चौक से लाल किले तक चांदनी चौक रोड, रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और उससे जुड़ी नेताजी सुभाष मार्ग की लिंक रोड तथा राजघाट से आईएसबीटी के बीच रिंग रोड शामिल हैं।
  • ट्रैफिक पुलिस ने रिहर्सल के लिए बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को इंडिया गेट सी-हेक्सागन, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू-प्वाइंट, ए-प्वाइंट तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और जेएल नेहरू मार्ग से बचने की सलाह दी है। शांति वन की ओर जाने वाले पुराना लोहा पुल और गीता कॉलोनी पुल भी बंद रहेंगे।
  • 12 अगस्त की आधी रात से 13 अगस्त पूर्वाह्न 11 बजे तक निज़ामुद्दीन खट्टा और वज़ीराबाद पुल के बीच माल वाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
  • इसी दौरान महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतर-राज्यीय बसों के चलने की अनुमति नहीं होगी।
  • DTC की बसों समेत स्थानीय नगर बसें आधी रात से पूर्वाह्न 11 बजे तक ISBT कश्मीरी गेट से निजामुद्दीन खट्टा स्थित NH-24/NH-9 या NH 'टी' प्वाइंट के बीच रिंग रोड पर नहीं चलेंगी। ये बसें वैकल्पिक मार्गों से जाएंगी।
  • 13 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे के बाद सामान्य बस सेवाएं फिर से शुरू होने की उम्मीद है। इस दौरान कई सड़कें अंतरराज्यीय बसों और डीटीसी बसों के लिए भी बंद रहेंगी। इनमें लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, एसपी मुखर्जी मार्ग, निजामुद्दीन खट्टा से आईएसबीटी कश्मीरी गेट के उत्तरी लूप के बीच रिंग रोड तथा सी-हेक्सागन आसपास के हिस्से, शेरशाह रोड, डॉ. जाकिर हुसैन रोड, पंडारा रोड, शाहजहां रोड, अकबर रोड, राजपथ, अशोक रोड, केजी मार्ग, कॉपरनिकस मार्ग, तिलक मार्ग, पुराना किला रोड, सिकंदरा रोड, भगवान दास रोड और बीएसजेड मार्ग के शामिल हैं।
  • इसके अलावा, अशोक रोड पर विंडसर प्लेस से सी-हेक्सागन के बीच, फिरोजशाह रोड से सी-हेक्सागन के बीच केजी मार्ग, लूप के आगे दिल्ली सचिवालय की ओर जाने वाले विकास मार्ग और मथुरा रोड पर आश्रम चौक से डब्ल्यू-प्वाइंट के बीच भी यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। यातायात पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |