Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का सफररू बस में पीछे से घुसा ट्रक, तीन यात्रियों की मौत, 11 घायल


बल्दीराय/ सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार भोर करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बल्दीराय थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 96.5 के पास हुए इस भीषण हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

बताया गया कि बस गुड़गांव से यात्रियों को लेकर बिहार जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई यात्री घायल हो गए।

सूचना मिलते ही एसडीएम प्रभात सिंह, सीओ आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह,व हलियापुर पुलिस तहसीलदार सुनील कुमार और नायब तहसीलदार गुलाब सिंह पुलिस एवं प्रशासनिक बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया और घायलों को तत्काल सौ शैय्या पिठला भेजा गया। गंभीर घायलों का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने हादसे में तीन यात्रियों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |