बीसलपुर। खेलों और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डिग्री कॉलेज में ‘खेलो इंडियाकृखेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि विधायक विवेक वर्मा ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि अविनाश शर्मा ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। प्राचार्या डॉ. हेमलता ने शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भागीदारी को जरूरी बताया। डॉ. विकास प्रधान ने भी खेलों की उपयोगिता पर विचार रखे। छात्राओं प्रियांशी और शालू ने अपने विचार साझा किए। संचालन नैंसी पांडेय और चाहत ने किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रोहित पटेल, एनएसएस प्रभारी छात्र इकाई डॉ. जगदंबा कुमार तथा छात्रा इकाई डॉ. मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ। डॉ. सुनील, डॉ. साहनी, डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. चंद्रप्रभा, डॉ. रजत, डॉ. महेंद्र पाल, कार्यालय अधीक्षक दिनेश बाथम सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
