Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संसद में चंदे की बोरी लेकर पहुंची सपा, अब तक इकट्ठा हुए ₹1 लाख 57 हजार


संसद के मानसून सत्र के 18वें दिन आज एक बार फिर से समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी सांसदों का राम मंदिर चंदा चोरी और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। आज चंदे की बोरी के साथ समाजवादी पार्टी ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि इस सरकार की एक खूबी रही है 10 सालों में कि भ्रष्टाचार हर विभाग में बुरी तरह से अंदर घुस गया है। ये लोग सनातन की बात करते थे लेकिन इन्होंने आस्था में चोरी करने का काम किया है।

वहीं, सपा सांसदों ने बताया कि अभी तक राम मंदिर मुद्दे के दौरान संसद में एक लाख सतावन हजार का चंदा इक्कठा हुआ है। इसे कल सत्र खत्म होने के बाद कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में जमा करवाया जाएगा। सपा नेताओं और सांसदों ने चंदे की बोरी और बैनर-पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान 'चंदा चोर' और 'दूध का दूध, पानी का पानी' लिखे नारे भी प्रमुखता से उठाए गए। विपक्षी दलों ने संसद के भीतर इस मामले पर विस्तृत चर्चा कराने और चंदे के हिसाब-किताब में पूरी पारदर्शिता बरतने की मांग की है। मंगलवार को भी सपा सांसद पार्लियामेंट में दान पेटी लेकर पहुंचे थे और उन्होंने चंदा इकट्ठा किया था।

इससे पहले 31 जुलाई को संसद के बाहर पप्पू यादव ने साधु के भेष में प्रदर्शन किया था। पप्पू यादव ने सांकेतिक रूप से राम मंदिर में हुए कथित घोटाले का संसद के बाहर चित्रण कर अपना प्रदर्शन जाहिर किया था। इस दौरान विपक्ष के कई अन्य सांसद भी मौजूद रहे।

दरअसल, राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर विपक्ष संसद में चर्चा की मांग कर रहा है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को पुर्णिया के सांसद पप्पु यादव ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। पप्पु यादव ने विरोध जताने के लिए साधु के भेष में दानपेटी लेकर संसद पहुंचे। यहां वह पूरी तरह से भगवा वेष में दिखाई दिए। इस दौरान वह चढ़ावा बटोरते नजर आए। वहीं राहुल गांधी ने भी दानपेटी में चढ़ावा चढ़ाकर इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस पूरी घटना के दौरान विपक्ष के अन्य नेता पीछे नारेबाजी करते नजर आए। विपक्ष के इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया था।

वहीं, विश्व हिंदू परिषद ने पूरे देश में करीब साढे तीन लाख गांवों में साधु-संतों को भेजने का फैसला किया है। ये संत सांसद पप्पू यादव और विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन के खिलाफ लोगों को जानकारी देंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |