मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में बुधवार को उप-निरीक्षक विनय कुमार दूबे चैकी प्रभारी अस्पताल मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियोंध्वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0शहर क्षेत्र से 03 अभियुक्तयों 1.इमरान अली पुत्र नाजिर अली निवासी रामबाग कुरैशनगर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर,2.कलीम पुत्र सराफत निवासी इमाबाड़ा थाना को0कटरा जनपद मीरजापु व 3. राजू पुत्र घुरे निवासी इमामबाड़ा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को 03 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0शहर पर आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
