संग्रामपुर: रेलवे ट्रैक पर मिली बुजुर्ग की लाश
August 26, 2026
संग्रामपुर/अमेठी! बुधवार रात लगभग 9 बजे प्रतापगढ़ -लखनऊ रेलवे ट्रैक पर कोतवाली अमेठी क्षेत्र के डेढ पसार निवास 65 वर्षीय रामदेव वर्मा का शव कटा मिला । प्रतिदिन की बात आज भी रामदेव वर्मा बाहर शौच के लिए रेलवे ट्रैक पार करके खेतों में जा रहे थे लेकिन कहीं ट्रेन आ गई इसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि भोजन का समय हो रहा था आने में देरी हो रही थी कि हम लोग इधर-उधर ढूंढने लगे तो देखा गया की रेलवे ट्रैक पर दो-तीन टुकड़ों में उनका शव पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली अमेठी पुलिस और रेलवे विभाग की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में लगी हुई है। अंधेरा होने के कारण शव को पहचानना मुश्किल हो गया था लेकिन घर में लेट पहुंचने के कारण परिजन परेशान थे इसीलिए जल्द पहचान हो पाई।
