Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर


WWE के स्टार और हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार रोमन रेंस (Roman Reigns) की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह छात्र आंदोलन के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे हों. दिग्गज रेसलर के हाथ में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी भगत सिंह की तस्वीर भी नजर आ रही हैं.

इसके अलावा एक दूसरी तस्वीर में वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके से मुलाकात करते हुए भी दिख रहे हैं. आपको बता दें कि अब तक भारत के तमाम सेलिब्रिटी छात्रों को सपोर्ट करने के लिए जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं. लेकिन अब किसी विदेशी सेलिब्रिटी की तस्वीर देख लोगों में हलचल मच गई है. तो आइए जानते हैं कि रोमन रेंस की वायरल तस्वीर का सच क्या है.

इस तस्वीर की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं हो सकी है. न तो रोमन रेंस ने ऐसी कोई तस्वीर शेयर की है, न ही कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से उनके आने की जानकारी दी गई है. लिहाजा यह AI से बनाई गई तस्वीरें हैं, जिसमें रोमन रेंस हाथ में भगत सिंह का पोस्टर पकड़े और अभिजीत दीपके से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं. यह तमाम तस्वीरें झूठ हैं. इनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है. रोमन रेंस प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर नहीं पहुंचे हैं.

पेपर लीक के लिए हो रहा आंदोनल धीरे-धीरे और बड़ा होता जा रहा है. आंदोलन के लिए भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने 26वें दिन अपना अंशन खत्म किया. हालांकि आंदोलन भी खत्म नहीं हुआ है. प्रोटेस्ट का असली मकसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग है. फिलहाल सरकार और सीजेपी के बीच बातचीत का दौरा जारी है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |