Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली-UP से लेकर महाराष्ट्र तक भारी बारिश की चेतावनी, घर से निकलने से पहले यहां पढ़ लें वेदर अलर्ट


देशभर में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक गहरा लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जो अगले 24 घंटों में ओडिशा तट को पार कर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इस मौसमी सिस्टम के कारण देश के 17 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। तटीय इलाकों में समुद्र उग्र रहने की आशंका है, इसलिए मछुआरों को 7 जुलाई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

वहीं, महाराष्ट्र में मॉनसून का सबसे रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और कोंकण-गोवा के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि पुणे, सतारा और नासिक के घाट क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई और उपनगरों में पिछले 24 घंटों में 200 से 300 मिमी तक भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। भारी बारिश और 55-65 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं को देखते हुए प्रशासन ने आज यानी 6 जुलाई को मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |