सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के रेक्सहवां निवासी विनोद कुमार यादव ने अपनी मां की सर्जरी के बाद हुई मौत को चिकित्सकीय लापरवाही का परिणाम बताते हुए मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (सीजेएम) न्यायालय, सोनभद्र में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। मामले में "एक हॉस्पिटल के डॉ. विजय कुमार सिंह एवं डॉ. संदेश कुमार सिंह को विपक्षी बनाया गया है। याचिका के अनुसार वर्ष 2022 में कूल्हे के फ्रैक्चर के उपचार के लिए मरीज को पहले रॉबर्ट्सगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांचों के बाद वाराणसी स्थित मां राजवंती हॉस्पिटल में सर्जरी के लिए रेफर किया गया। आरोप है कि 3 मई 2022 को सर्जरी के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई और अस्पताल में आवश्यक ऑक्सीजन व्यवस्था तक उपलब्ध नहीं थी। कुछ समय बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वादी का आरोप है कि यह मामला गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही का है तथा संबंधित चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन की आपराधिक जवाबदेही बनती है। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद न्यायालय की शरण ली गई।
सीजेएम न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई तथा मामले की जांच कराए जाने की मांग की गई थी। न्यायालय के आदेस पर 16 जुलाई 2026 को एफआईआर चोपन थाने में दर्ज किया गया है।
