Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: खाद संकट को लेकर सपा का प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

सोनभद्र, 28 जुलाई। जनपद के कोन, कचनरवा, बभनी एवं बकरिहवा क्षेत्र में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों की बढ़ती परेशानियों के बीच समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि वर्तमान समय में किसान खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खुले बाजार में खाद निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेची जा रही है, जिससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोन एवं कचनरवा क्षेत्र की सहकारी समितियां अक्सर बंद रहती हैं, जिसके कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है।
प्रमोद यादव ने बताया कि बभनी क्षेत्र में भी खाद ऊंचे दामों पर बेचे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जबकि बकरिहवा क्षेत्र के किसान खाद की कमी से सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी का महत्वपूर्ण समय चल रहा है और खाद की अनुपलब्धता से फसलों की बुआई एवं उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
सपा नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की कि सभी समितियों पर खाद की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी किसानों के हित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |