सोनभद्र। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था 31 जुलाई 2026 की रात 8 बजे से प्रभावी होगी और प्रत्येक सोमवार के अवसर पर शुक्रवार शाम 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक लागू रहेगी। वहीं श्रावण शिवरात्रि के मद्देनजर 7 अगस्त रात 8 बजे से 12 अगस्त सुबह 8 बजे तक विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।
पुलिस प्रशासन के अनुसार सोनभद्र, चोपन, घोरावल, पन्नूगंज एवं मीरजापुर मार्गों पर भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। साथ ही राजगढ़ और रॉबर्ट्सगंज की ओर से ट्रैक्टर द्वारा आने वाले कांवड़ियों को ओदार से सीधे शिवद्वार मंदिर, घोरावल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
सोनभद्र पुलिस ने आमजन और वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करने तथा कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
