Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: थाना राबर्टसगंज नकली शराब बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार।

पंजाब के खन्ना (लुधियाना) से यह सामग्री लेकर बिहार-झारखंड सीमा स्थित हरिहरगंज जा रहे थे, जहां नकली शराब तैयार कर उसकी पैकेजिंग की जाती थी।

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने एवं बिहार में आपूर्ति करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में शराब निर्माण सामग्री, 600 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट, कैरेमल, एसेंस, करीब 36 हजार कांच की शराब की शीशियां तथा एक ट्रेलर वाहन बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज श्री रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बट्ट स्थित मामा ढाबा परिसर में खड़े ट्रेलर संख्या NL01AA9920 की जांच की।तलाशी के दौरान ट्रेलर से 600 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट, कैरेमल, शराब में प्रयुक्त फ्लेवरिंग एसेंस, यूनाइटेड स्पिरिट ब्रांड का पैकिंग टेप तथा विभिन्न आकार की लगभग 36 हजार खाली कांच की शराब की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री का उपयोग नकली शराब तैयार कर प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से पैकिंग कर बाजार में बेचने के लिए किया जाता था।गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे पंजाब के खन्ना (लुधियाना) से यह सामग्री लेकर बिहार-झारखंड सीमा स्थित हरिहरगंज जा रहे थे, जहां नकली शराब तैयार कर उसकी पैकेजिंग की जाती थी। इसके बाद उसे विभिन्न ब्रांडों के नाम से बिहार में अवैध रूप से बेचा जाता था। परिवहन से संबंधित बिल्टी एवं अन्य दस्तावेज भी फर्जी पाए गए हैं। अभियुक्तों ने बताया कि गिरोह का संचालन मोबाइल और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से किया जाता था तथा खर्च के लिए ऑनलाइन धनराशि भेजी जाती थी।इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 558/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं एवं बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों एवं सरगनाओं की तलाश में जुटी हुई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |