Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: ऊंचडीह तिराहे पर पुलिस बूथ स्थापना की मांग, ग्राम पंचायत ने पारित किया प्रस्ताव।

ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी ने एसपी,डीएम,सीडीओ को पत्र देकर पुलिस बूथ की माग की है।

सोनभद्र। विकास खंड रॉबर्ट्सगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊंचडीह ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ऊंचडीह तिराहा (राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग) पर पुलिस बूथ की स्थापना एवं निर्माण के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। ग्राम पंचायत ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर पुलिस बूथ स्थापना के लिए सहमति एवं आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत के अनुसार ऊंचडीह तिराहा ग्राम पंचायत मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित एक महत्वपूर्ण एवं अत्यधिक व्यस्त चौराहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों का आवागमन होता है। यह तिराहा कई ग्राम पंचायतों को जोड़ता है, जिसके कारण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित उपलब्धता के लिए पुलिस बूथ की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।
बताया गया कि उक्त स्थान पर पूर्व में यात्रियों की सुविधा के लिए एक यात्री शेड का निर्माण कराया गया था, लेकिन वर्तमान में उसका उपयोग यात्रियों के बजाय असामाजिक तत्वों द्वारा किया जा रहा है और वह नशाखोरी का केंद्र बन गया है। ग्राम पंचायत ने सुझाव दिया है कि उक्त यात्री शेड का पुनर्निर्माण कर उसे पुलिस बूथ के रूप में विकसित किया जा सकता है।
ग्राम पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह पुलिस विभाग के उपयोग हेतु आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही नियमानुसार सभी आवश्यक सहयोग देने को तैयार है। पंचायत का मानना है कि पुलिस बूथ स्थापित होने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।
ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर पुलिस बूथ स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |