मुरादाबाद । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का जनाधार विधानसभा 27 (मुरादाबाद देहात) क्षेत्र में लगातार मजबूत होता जा रहा है। पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व से प्रभावित होकर क्षेत्र के तीन ग्राम प्रधानों सहित कई स्थानीय लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
विधानसभा 27 देहात कार्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में विधानसभा 27 प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने सभी नवसदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान बंटी सिंह (अब्बाकारपुर), ग्राम प्रधान नवाजिद हुसैन (मिलक मोहब्बतपुर) तथा ग्राम प्रधान गोपाल सिंह (काफियाबाद) ने अपने समर्थकों के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
इसके अलावा शेखावत हुसैन, गुलाम साबिर, मोहम्मद नबी एवं अख्तर हुसैन भी पार्टी में शामिल हुए। सभी नवसदस्यों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी रवि चौधरी ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, अधिकार और विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का ही परिणाम है कि विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित नागरिक लगातार संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नए साथी मिशन-2027 को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
