Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रथम आगमन कल बड़ी धूम धाम से कार्यकर्ता ढोल नगाड़ा के साथ करेंगे स्वागत।

सर्किट हाउस में कल 2 बजे करेंगे मीडिया से प्रेस वार्ता।
सोनभद्र। भाजपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी का कार्यक्रम कल 8 जुलाई को होना सुनिश्चित हुआ है, पंकज चौधरी का आगमन सोनभद्र में प्रथम बार होगा, जिसको लेकर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।  इसके लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पंकज चौधरी के स्वागत में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार, एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। भाजपा नेताओं के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे आगामी राजनीतिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |