Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट! हाफिज सईद को बनाया आरोपी


पहलगाम आतंकी हमले में NIA यानी नेशनल इन्वेस्टिगेश एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है. आतंकी हमले की सप्लीमेंट्री चार्जशीट तैयार कर ली गई है. इसमें लश्कर ए तैयबा यानी LeT चीफ हाफिस सईद को आरोपी बनाया गया है. ANI न्यूज एजेंसी के मुताबिक, NIA ने कहा है कि उसने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी और LeT/TRF के चीफ और फाउंडर हाफिस सईद के खिलाफ आरोप तय किए हैं.

जम्मू की एनआईए स्पेशल कोर्ट में दायर अपनी संप्लीमेंट्री चार्जशीट में एंटी टेरर एजेंसी ने हाफिज सईद पर व्यक्तिगत तौर पर और बैन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उसके एक्टिव प्रॉक्सी ऑर्गेनाइजेशन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) के चीफ पर आरोप लगाए हैं.

यह आरोप भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस, 2023, UAPA 1967 की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. चार्जशीट में एनआईए ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और बॉर्डर पार से साजिश रचने से जुड़ी दंडात्मक धाराएं भी लगाई गई हैं.

जांच एजेंसी ने 1597 पन्नों के दायर इस चार्जशीट में पाकिस्तान की साजिश, हाफिज सईद का अहम रोल और एनआईए की तरफ से बारिकी जांच से जुटाए गए सबूतों का विवरण दिया गया है.

सईद एक आतंकवादी है. उसका पूरा नाम हाफिज मोहम्मद सईद है. वह लश्कर ए तैयबा का संस्थापक है. इसके अलावा जमात उद दावा से भी जुड़ा है. वह भारत के वांटेड क्रिमिनलों में शामिल है. 26/11 मुंबई हमला में भी सईद की भूमिका रही है.

22 अप्रैल 2025 को जम्मू एंड कश्मीर में अनन्तनाग जिले के पहलगाम के पास बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था. इसमें 26 टूरिस्टों का उनका धर्म पूछकर मौत के घाट उतार दिया गया था. इसमें 17 लोग घायल हुए थे. इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. जिसमें सीमा पार जाकर पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठीकानों में निशाना बनाया गया था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |