Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: जनपद आगमन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का भव्य स्वागत! डकाही बाईपास पर जिला उपाध्यक्ष परमात्मा यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन


लम्भुआ/सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के जनपद आगमन पर लम्भुआ क्षेत्र स्थित डकाही बाईपास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व हाल ही में मनोनीत समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष परमात्मा यादव ने किया।

स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लाद दिया और पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। बड़ी संख्या में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरा डकाही बाईपास समाजवादी रंग में रंगा दिखाई दिया।

प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया।

जिला उपाध्यक्ष परमात्मा यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |