Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरःपशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने किया वृहद गो संरक्षण केन्द्र, कुसेहरा, का लोकार्पण


गाजीपुर ।  वृहद गोसंरक्षण केन्द्र कुसेहरा, विकास खण्ड मरदह का लोकार्पण धर्मपाल सिंह, मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास, उ०प्र० सरकार द्वारा पशुपालन निदेशालय, लखनऊ से वर्चुअल मोड में किया गया। इस अवसर पर वृहद गोसंरक्षण केन्द्र कुसेहरा में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में श्रीमती सीता सिंह, ब्लाक प्रमुख, मरदह, रमाकान्त यादव, ग्राम प्रधान, तिलाड़ी, डा० अरविन्द कुमार शाही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, श्रीमति सुवेदिता सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, मरदह, रवि सिंह, सहायक अभियंता, कार्यदायी संस्था एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा हवन एवं पूजन किया गया। वृहद गोसंरक्षण केन्द्र का निर्माण पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा 1.612 करोड़ की लागत से 01.214 हेक्टेयर भूमि पर कराया गया है, जिसकी छमता 400 निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने की है। कार्यदायी संस्था उ०प्र० राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि० द्वारा वृहद गोसंरक्षण केन्द्र में 100 गोवंशों की छमता के 04 शेड, भूसा गोदाम एवं कार्यालय आदि बनाया गया है। लोकार्पण के बाद वृहद गोसंरक्षण केन्द्र कुसेहरा, विकास खण्ड मरदह के संचालन का कार्य किसी संगठनध्संस्था द्वारा किया जायेगा। चयनित संस्था को पशुपालन विभाग के साथ एम०ओ०यू० साइन करना होगा जिसके नियम एवं शर्तों के आधार पर तीन वर्षों तक गोसंरक्षण केन्द्र का संचालन संस्था द्वारा किया जाएगा तथा गोसंरक्षण केन्द्र में, संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण हेतु शासन द्वारा निर्धारित धनराशि मासिक रूप से संस्था को उपलब्ध कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |