लखनऊ। मोहनलालगंज कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन की कथित अनदेखी के चलते नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई भवनों में घरेलू (आवासीय) बिजली कनेक्शन पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वहीं, कई बहुमंजिला इमारतों में दर्जनों किरायेदार रह रहे हैं और कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, अस्पताल सहित अन्य प्रतिष्ठान बिना फायर विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के संचालित हो रहे हैं।
आरोप है कि इन प्रतिष्ठानों में आग से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण और फायर सेफ्टी के मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से मामले की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
.jpg)