Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रेमिका से मिलने आए युवक ने भाई को मारी गोली, छत से गिरकर प्रेमी युवक की मौत


बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर में एक प्रेमी ने खूनी खेल खेला। घटना रोड नंबर-8 की है जहां रविवार की शाम प्रियेश रंजन नाम का युवक अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर बंदूक लेकर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि युवती से उससे बात करना बंद कर दिया था, जिससे नाराज प्रेमी युवक प्रियेश रंजन उसके घर पिस्टल लेकर पहुंच गया। इसी बीच युवक का प्रेमिका के भाई से विवाद हुआ और हाथापाई शुरू हो गई। प्रेमी युवक के हाथ में बंदूक थी और हाथापाई के दौरान गोली चल गई। गोली सीधे लड़की के भाई को लगी और इस लड़ाई में प्रियेश रंजन छत से नीचे गिर गया। घटना स्थल पर ही प्रियेश की गिरने से मौत हो गई।

मृतक प्रियेश रंजन की उम्र करीब 25 साल है और वो मोतिहारी का रहने वाला था। वहीं घायल लड़की का भाई राजू कुमार करीब 26 साल का है और गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की नागस्थान का निवासी है और अपनी एक बहन और भाई के साथ अनिकेत भवन की तीसरी मंजिल पर रहती थी। युवती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रियेश और राजू की बहन के बीच पहले से प्रेम संबंध था। पिछले कुछ दिनों से युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर प्रियेश हथियार लेकर युवती के घर पहुंचा। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।

सूचना मिलते ही पटना के राजीव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पटना की सिटी एसपी सेंट्रल ममता कल्याणी ने बताया कि मौके से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। अभी पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। गोली किसने चलाई और पूरी घटना किन परिस्थितियों में हुई। सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। एफएसएल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |