Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: शम्भूगंज में बिजली के तार की चपेट में आए दो लोगों का अंतिम संस्कार, तहसीलदार ने परिजनों को सौंपी सहायता प्रक्रिया की प्रति


सुल्तानपुर/लम्भुआ। विधानसभा अन्तर्गत शम्भूगंज बाजार स्थित हनुमानगंज रोड तिराहे पर हुए दर्दनाक हादसे में बिजली के करंट की चपेट में आने से जान गंवाने वाले गुरुप्रसाद गुप्ता एवं राधेश्याम यादव श्राधेश् का पोस्टमार्टम के बाद देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। दोनों की असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक पंचनामा भरकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा था। मौके पर तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और पूरी कानूनी प्रक्रिया संपन्न कराई। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए राहत एवं मुआवजा संबंधी प्रक्रिया को तत्काल ऑनलाइन दर्ज कराया गया।

बताया गया कि घटना के संबंध में जिलाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने प्रथम दृष्टया विद्युत विभाग की लापरवाही मानते हुए संबंधित जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया है।

देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। इस दौरान परिजनों ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और सरकारी सहायता की मांग की। तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी ने उन्हें ऑनलाइन पूरी की गई कार्रवाई के दस्तावेज की प्रति उपलब्ध कराई तथा आश्वासन दिया कि शासन की ओर से मिलने वाली हर संभव सहायता नियमानुसार दिलाई जाएगी।

तहसीलदार के संवेदनशील व्यवहार और त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की। लोगों का कहना था कि प्रशासन ने पीड़ित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाया, जिससे उन्हें कठिन समय में कुछ राहत मिली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |