Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जामों: पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुँचीं स्मृति इरानी! कहा-दादा के आदर्शों को जीवंत रखना ही हम सबका कर्तव्य


जामों/अमेठी। अमेठी के पूर्व विधायक,जनप्रिय जननेता एवं संगठननिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने हेतु पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद श्रीमती स्मृति इरानी आज उनके पैतृक आवास पहुँचीं। उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहन संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर श्रीमती स्मृति इरानी ने अत्यंत भावुक शब्दों में स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह के साथ अपने आत्मीय संबंधों का स्मरण करते हुए कहा कि ष्वर्ष 2014 में जब मैं पहली बार अमेठी की धरती पर चुनाव लड़ने आई थी, तब दादा तेजभान सिंह प्रत्येक क्षण कंधे से कंधा मिलाकर मेरे साथ खड़े रहे। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति अद्वितीय समर्पण सदैव मेरी प्रेरणा बना रहेगा।ष्उन्होंने कहा कि दादा तेजभान सिंह का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, संगठननिष्ठा, सादगी, ईमानदारी एवं जनकल्याण के उच्च आदर्शों से अनुप्राणित रहा। उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनके विचारों और मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी कार्यकर्ताओं का नैतिक दायित्व है।श्रीमती स्मृति इरानी ने दिवंगत नेता के भतीजे राजेश सिंह एवं सुनील सिंह एवं पौत्र अभ्युदय सिंह शुभम सहित समस्त शोकसंतप्त परिवारजनों को ढाढ़स बंधाते हुए हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह का जीवन जनसेवा, राष्ट्रनिष्ठा और संगठन के प्रति अविचल समर्पण का अनुपम उदाहरण था। उनकी कर्मनिष्ठा, सरलता एवं लोकसेवा का प्रकाशपुंज सदैव समाज और कार्यकर्ताओं का पथ आलोकित करता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |