Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सावन माह में करें बेलपत्र के ये चमत्कारी उपाय, भगवान शिव की मिलेगी कृपा



सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान बेलपत्र का विशेष महत्व होता है, जिसे भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय बताया गया है। मान्यताओं है कि सावन में बेलपत्र से जुड़े कुछ खास उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक समस्याओं में राहत मिलती है। जानते हैं सावन में बेलपत्र के कौन से चमत्कारी उपाय किस्मत बदल सकते हैं।

सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है और बेलपत्र को उनका प्रिय पत्र माना गया है। इसे शिवलिंग पर अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

सावन सोमवार को शिव पूजा के दौरान चढ़ाए गए पांच बेलपत्रों पर 'ॐ नमः शिवाय' लिखकर उन्हें लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने की परंपरा है। इसे घर में धन की स्थिरता और आर्थिक मजबूती से जोड़ा जाता है।

सावन में घर या बगीचे में बेल और आक (मदार) के पौधे एक साथ लगाना शुभ माना जाता है। इसे देवी लक्ष्मी और भगवान शिव दोनों की कृपा प्राप्त करने का उपाय माना जाता है, जिससे घर में धन और समृद्धि बनी रहती है।

कुछ भक्त सावन में 1008 बेलपत्रों पर 'ॐ नमः शिवाय' लिखकर उन्हें शिवलिंग पर अर्पित करने का संकल्प लेते हैं। यह प्रक्रिया पूरे सावन में पूरी की जाती है। मान्यता है कि यह उपाय जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है।

जो लोग संतान की कामना रखते हैं, वे सावन में अपनी आयु के बराबर बेलपत्र लेकर उन्हें गाय के दूध में डुबोकर शिवजी को अर्पित करते हैं। इसे संतान सुख और पारिवारिक पूर्णता की भावना से जोड़ा जाता है।

सावन में बेलपत्र के पेड़ के नीचे स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर यह संभव न हो तो सावन सोमवार को यह उपाय किया जा सकता है। इसे पापों के नाश और मोक्ष प्राप्ति से जोड़कर देखा जाता है।

पूजा के बाद कम से कम तीन बेलपत्रों पर 'ॐ नमः शिवाय' लिखकर उन्हें तिजोरी या धन स्थान पर रखने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे आर्थिक संकट दूर होते हैं और घर में स्थिर समृद्धि बनी रहती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |