अमेठी। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले समाचार पत्र विधान केसरी की एक खबर का व्यापक असर देखने को मिला है। समाचार प्रकाशित होने के बाद मामला सीधे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तक पहुंच गया। खबर का संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी ने विधान केसरी ब्यूरो से संपर्क कर पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस घटनाक्रम के बाद संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में भी हलचल तेज हो गई है। गौरतलब हो कि बीते दिन कहर बनकर आई बारिश गरीब का गिरा छप्पर नामक शिर्षक खबर प्रकाषित हुई थी जिसका तगडा असर देखने को मिला। अनको यह भी बता दे कि विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौली बड़गांव में एक छप्पर गिरकर ढह गया था । जानकारी ली गई तो पता चला कि घर में कोई नहीं था। वर्तमान प्रधान से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम भेजा गया लेकिन किसी कारण लाभार्थी लिस्ट नाम नहीं आया। आसपास के लोगों से जानकारी ली गई तो बताया गया कि गांव निवासी हनुमान विश्वकर्मा पुत्र बैजनाथ एक गरीब परिवार है वह अपने परिवार का पालन पोषण पुआल की बनी छप्पर के नीचे रहकर करता था । प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ इस गरीब परिवार को नहीं मिल पाया इसलिए पूरा परिवार रोजी-रोटी कमाने के लिए परदेस चला गया।
वही गरीब का आशियाना बीती रात बरसात के कारण ढह गया । खबर प्रकाशित होने के बाद आमजन के बीच इसकी व्यापक चर्चा हुई और मामला शासन स्तर तक पहुंच गया। उप मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मामले की जानकारी लिए जाने को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि सरकार जनहित के मामलों को गंभीरता से ले रही है तथा मीडिया द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी सतर्क दृष्टि बनाए हुए है। उप मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी ने विधान केसरी ब्यूरो से फोन पर बातचीत कर समाचार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों, परिस्थितियों और स्थानीय स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी जाना कि संबंधित खबर किन आधारों पर प्रकाशित की गई है तथा इससे जुड़े स्थानीय लोगों की क्या समस्याएं हैं। ब्यूरो की ओर से उपलब्ध तथ्यों और क्षेत्रीय स्थिति से उन्हें अवगत कराया गया। विधान केसरी ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया है। यही कारण है कि समाचार का प्रभाव सीधे शासन स्तर तक दिखाई दिया। उप मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जानकारी लिए जाने के बाद अब क्षेत्रीय जनता की निगाहें आगे होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
समाचार प्रकाशित होने के बाद मामले का संज्ञान शासन स्तर पर लिए जाने से पीड़ित को राहत की उम्मीद जगी। पीड़ित ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशीलता और त्वरित पहल से न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है।

