Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नागपुर में बाइक सवारों की हुड़दंगई, कार में की तोड़फोड़


शहर के मनकापुर में कुछ अराजक तत्वों के द्वारा बीच सड़क पर हुड़दंगई करने का मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों की गैंग बाइकों पर सवार होकर सड़क जिग जैग स्टाइल में हुड़दंगई कर रहे थे। इस दौरान एक कार सवार युवक के द्वारा टोकने पर ये युवक उससे मारपीट करने लगे। आरोपी युवकों ने कार पर पथराव भी कर दिया, जिससे कार के कांच टूट गए। इस घटना में कार सवार ट्रैफिक पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। घटना के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पूरा मामला नागपुर के मनकापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां सड़क पर जिग जैग तरीके से दो पहिया चलाने और हार्न बजाने को लेकर हुए विवाद में पाचपवली पुलिस क्षेत्र के युवाओं ने भारी तांडव मचाया। आरोपियों ने कार चालक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही के साथ मारपीट की। आरोपियों ने बीच रास्ते में कार चालक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को घेरकर उनपर हमला कर दिया। आरोपियों ने पथराव भी किए और कार के कांच फोड़ दिए। इस वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 14 आरोपियों को धर दबोचा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी हुड़दंगई कर रहे हैं। उन्होंने कार सवार के साथ मारपीट की और उसकी कार में तोड़फोड़ भी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनकापुर निवासी कुणाल मधुसूदन सिंह एमआईडीसी ट्रैफिक परिमंडल में सिपाही हैं। 28 जून की रात करीब 10:30 बजे वह कार से मनकापुर स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में करीब सात आठ दो पहिया वाहनों पर डबल और ट्रिपल बैठे कुछ लड़के खतरनाक तरीके से गाड़ियां चला कर कुणाल को तंग कर रहे थे। कुणाल ने जब हॉर्न बजाया, तो लड़कों ने रास्ता दे दिया। जैसे ही कुणाल की कार मनकापुर रिंग रोड पर रुकी, तो पीछे से आए 12 से 14 हुडदंगियों ने अपनी बाइक कार के आगे लगा दी, और पीछे के कांच तोड़ दिए। इस दौरान एक आरोपी ने सीधे कुणाल को पत्थर दे मारा, जिससे वह घायल हो गए।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |