Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बी०के०टी मीडिया एसोसिएशन संगठन पत्रकारों ने प्रेस क्लब गठन की उठाई मांग


इटौंजा में संगठन की बैठक, अध्यक्ष नीरज सिंह की अगुवाई में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति

लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र इटौंजा स्थित नीलांश थीम वॉटर पार्क एंड रिसॉर्ट में शुक्रवार को बीकेटी मीडिया एसोसिएशन पत्रकार संगठन की बैठक अध्यक्ष नीरज सिंह की अगुवाई में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने और पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया। वहीं बैठक में कई नए पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्ष नीरज सिंह ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठित और सशक्त संगठन ही पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की प्रभावी पैरवी कर सकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन का दायरा बढ़ाने और अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने का आह्वान किया। वहीं बैठक में बीकेटी क्षेत्र में स्थायी प्रेस क्लब की स्थापना का मुद्दा प्रमुखता से उठा। वक्ताओं ने कहा कि प्रेस क्लब बनने से पत्रकारों को संवाद, बैठक, प्रशिक्षण और जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए एक साझा मंच मिलेगा। इस संबंध में जल्द ही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्ताव रखकर आवश्यक पहल करने का निर्णय लिया गया।बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकार एकजुटता और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया। अंत में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन के विस्तार को और गति देने पर सहमति बनी। इस दौरान नीरज सिंह राठौर, अमित गुप्ता, अशोक कुमार, राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो चीफ पीयूष द्विवेदी, राममोहन गुप्ता, प्रवीण यादव, सुनील यादव, रामचरन, विकास लोधी, विशाल सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, सुनील मौर्या, उत्सव, चंद्रशेखर अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |