लखनऊ: जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम द्वारा मेडिकल विभाग के प्रशिक्षु बच्चो को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में प्रशिक्षित किया गया
July 31, 2026
लखनऊ। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में डॉ निशांत निर्वाण,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारीध्नोडल अधिकारी,जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के निर्देशन में जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम से विनोद सिंह यादव,सामाजिक कार्यकर्ता एवं डॉ रजनीगंधा, साइकोलॉजिस्टध्काउंसलर तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था कार्यालय की तरफ से गठित इनफोर्समेंट स्क्वायड टीम से एस.आई.रविन्द्र सिंह,( टीम प्रभारी एवं राधा के द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अलीगंज में संयुक्त रूप से मेडिकल विभाग के प्रशिक्षु बच्चो को एफ जी डी के माध्यम से तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में प्रशिक्षित किया गया तथा तम्बाकू का प्रयोग न करने न किसी को करने देने की शपथ दिलाई साथ में लोगों को तम्बाकू के प्रयोग से होने वाली विमारियो के बारे में जागरुक किया गया तथा तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र एवं कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं के बारे में जानकारी दिया गया ।
