लखनऊ। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात को सुगम बनाने की दिशा में कार्यशील जानकीपुरम स्थित कुर्सी रोड से शुक्ला चैराहे की ओर जाने वाले (नहर रोड) मुख्य मार्ग पर जल निगम द्वारा सीवर की ट्रंक लाइन कार्य को लेकर स्थानीय निवासियों की मांग पर विधायक डा. नीरज बोरा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। ₹1817.97 लाख (₹18.18 करोड़) की अनुमानित लागत वाली यह सड़क परियोजना द्वारा क्षेत्र के हजारों निवासियों के लिए आवागमन को सुलभ और सुरक्षित निश्चित करने के उद्देश्य से किए गए निरीक्षण के दौरान विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि जानकीपुरम की यह नहर रोड पूरे क्षेत्र की श्जीवनरेखाश् है। निरीक्षण के दौरान दिए गए मुख्य निर्देश अंतर्गत डा बोरा ने विभागों को 25 अगस्त तक कार्य पूर्ण करने का सख्त आदेश दिया।
विभागीय कार्यों मे शिथिलता पर नाराजगी जाहिर करते हुए डा बोरा ने अधिकारियों को फटकार लगाई। विभागीय अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि 25 अगस्त, 2026 तक कार्य सम्पन्न कर लिया जाएगा। इस दौरान विधायक ने कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि ष्जहाँ भी लाइन डालने का कार्य चल रहा हो, वहाँ अनिवार्य रूप से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाएष् ताकि आमजन का आवागमन किसी भी दशा में न रुके। आगामी नवरात्रि त्यौहार को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य से स्थानीय व्यवसाइयों एवं दुकानदारों के व्यापार में कोई समस्या न आए। साथ ही जनेश्वर मिश्र के सामने कार्यशील हिस्से को 3 दिनों के भीतर पूर्ण करने को कहा। नगर निगम के अधिकारियों को साफ सफाई एवं मार्ग में अव्यवस्थित पड़े कूड़े को कूड़ा घर बनाकर सफाई व्यवस्था चाक चैबंद करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क निर्माण के साथ-साथ ही अपनी लाइनें डालने का कार्य पूर्ण करें, ताकि बाद में सड़क की पुनः खुदाई न करनी पड़े। नगर निगम को मार्ग निर्माण के साथ-साथ पूरी पट्टी पर ग्रीन बेल्ट चिह्नित कर सघन वृक्षारोपण करने के स्पष्ट आदेश दिए गए। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जल निगम के अधिशाषी अभियंता दिव्यांशु सिंह, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता सुशील वर्मा, अधिशाषी अभियंता अरुण भारती, जलकल के अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार,सुएज इंडिया के जोनल इंचार्ज (जोन-3) योगेश सिंह, नगर निगमध्स्ै। के जोनल अधिकारी (जोन-3) मुकेश त्रिपाठी, नगर निगम से सुमित सिंह सहित जलकल, विद्युत एवं नगर निगम के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
