संग्रामपुर: नीलगाय से मोटरसाइकिल सवार की टक्कर
July 12, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सरैया कनू के सरैया दुबान निवासी विपिन वर्मा पुत्र सीताराम उम्र 22 वर्ष अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से अमेठी से सरैया दुबान आ रहे थे कि अमेठी - कालिकन मार्ग निजी मैरिज हाल के पास इनकी मोटरसाइकिल को एक नीलगाय ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गये हल्की चोट आई लेकिन नीलगाय के पैर की चोट इतनी खतरनाक चोट थी कि मोटरसाइकिल की हेडलाइट चूर -चूर हो गई राहगीरों की मदद से चोटिलों को सहारा मिला और मिस्त्री बुलाकर किसी तरह मोटरसाइकिल स्टार्ट करके कालिकन लाई गई चोटिल युवक द्वारा अस्पताल जाकर अपना प्राथमिक उपचार कराया।
